राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: कांग्रेस में उत्साह, भाजपा में हताशा



#जयपुर #राजस्थान 3.26 करोड़ मतदाता द्वारा गांव की सरकार पर लगाई गई मुहर के परिणाम भले ही भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो, लेकिन कांग्रेस का उम्मीद से अधिक प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है। अब तक के आए चुनाव परिणामों से पंचायत समिति के 295 में से 235 के परिणाम और रुझान सामने आ चुके है। इनमें भाजपा 137 और कांग्रेस 106 सीटों पर पहले पायदान पर है।
उम्मीद से बेहतर रहा कांग्रेस का प्रदर्शनः
कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने चुनाव परिणामों को भाजपा के प्रति बढ़ते जनआक्रोश को बताया। पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बीते एक साल से अधिक समय तक कुछ नहीं किया। अपितु जनता पर करों का बोझ लादा। इसका परिणाम यह रहा कि पने तय लक्ष्यों से काफी पीछे भाजपा पिछड़ी। वहीं भाजपा के आलाकमान में चुनाव परिणामों से निराशा है।
भाजपा का घटा मत प्रतिशतः
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: कांग्रेस में उत्साह, भाजपा में हताशा
अब तक के आए परिणामों में ग्रामीण मतदाताओं ने एक बार फिर कांग्रेस पर विश्वास जताया है। पंचायत चुनावों में विधानसभा के मुकाबले कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है। राजस्थान भाजपा आलाकमान अशोक परनामी की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। बैठक में परनामी ने कहा कि जिन जिलों में परिणाम निराशाजनक रहे है, उनके प्रभारियों और मंत्रियों सहित विधायकों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगले मंत्रीमंडल विसतार में इन जिलों के संभावित प्रतिनिधियों पर गाज गिर सकती है।
पंचायत चुनाव 2,447 सीटों के परिणामः
प्रदेशभर की 6,236 सीटों के लिए अब तक 2,447 सीटों के परिणाम आ चुके है। इनमें 1,291 भाजपा केखाते में गई और 955 पर कांग्रेस काबिज हुई है। 201 सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी है।
देर रात तक आएगें परिणामः
प्रदेश की सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों के परिणाम देरे रात तक आएगें। जयपुर सहित सभी जिला केंद्रो में मतगणना जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने