उथमण में हीना कंवर बनी निर्विरोध सरपंच

शिवगंज। उपखंड क्षेत्र के गांव उथमण में शनिवार को सरपंच पद के लिए हीना कंवर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह उथमण की पत्नि हीना कंवर ने सरपंच पद के लिए नामांकन शनिवार को प्रस्तुत किया था। सरपंच के चुनाव रविवार को होने थे।
परन्तु किसी अन्य ने सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं की। फॉर्म जमा कराने का समय समाप्त होने के बाद हीना कंवर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों ने सरपंच हीना कंवर व पति गजेन्द्र सिंह का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े। सभी ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर शिवगंज पूर्व पार्षद राजेन्द्र सोलंकी, पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा नगरध्यक्ष शंकरलाल परिहार, महामंत्री माणक प्रजापत व नारायणलाल परिहार सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भी सरपंच का स्वागत किया।

Post a Comment

और नया पुराने