लव अफेयर में पांच मर्डर: बस्‍ती फूंकी, तीन को जिंदा जलाया, खेत से भी मिला एक शव

सोमवार को बरामद एक शव।
मुजफ्फरपुर/पटना. बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में हुई हिंसा में एक और लड़के की मौत हो गईहै। उस लड़के का शव सोमवार को खेत से बरामद किया गया। हिंसा में अब तक पांच जानें चली गई हैं। घटना मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के अजीतपुर बहिलवारा गांव की है। बताया जाता है कि एक लड़की से प्रेम करने के आरोप में एक लड़के को अगवा कर लिया गया था। रविवार को उसकी लाश मिली। इसके बाद उपद्रव मच गया। आक्रोशित लोगों ने करीब 40 घर फूंक दिए। एक दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। तीन लोग जिंदा जला दिए गए। मारपीट और आगजनी में दर्जनभर लोग जख्मी हुए। इनमें से एक की देर रात एसकेएमसीएच में मौत हो गई। इस समय हिंसा तो नहीं हो रही, लेकिन गांव में दहशत और तनाव है। पुलिस भी जमी हुई हैमुजफ्फरपुर में हुई हिंसा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुंबई और दिल्ली की यात्रा अधूरी छोड़ कर रविवार को पटना लौटने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने फोन पर तीन मंत्रियों को मुजफ्फरपुर जाने का निर्देश दिया। परिवहन मंत्री रमई राम, पीएचईडी मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह और लघु जल संसाधन मंत्री मनोज कुशवाहा को मुजफ्फरपुर जाने का निर्देश दिया।  

Post a Comment

और नया पुराने