किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द ‘शिष्य’ से हुई है, जिसका अर्थ ‘अनुयायी’ होता है? The name of which religion comes from the Sanskrit root word ‘Shishya’ meaning ‘Disciple’?


किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द ‘शिष्य’ से हुई है, जिसका अर्थ ‘अनुयायी’ होता है?
The name of which religion comes from the Sanskrit root word ‘Shishya’ meaning ‘Disciple’?
A: हिंदू (Hinduism)
B: सिख (Sikhism)
C: जैन (Jainism)
D: बौद्ध (Buddhism)

Kaun-Banega-Crorepati



Correct Answer : सिख (Sikhism)

सिख धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द 'शिष्य' से हुई है, जिसका अर्थ 'अनुयायी' होता है। सिख ईश्वर के वे शिष्य हैं जो दस सिख गुरुओं के लेखन और शिक्षाओं का पालन करते हैं। सिख एकेश्वर वादी धर्म है। उनका मानना ​​है कि उन्हें अपने प्रत्येक काम में ईश्वर को याद करना चाहिये। इसे सिमरन (सुमिरण) कहा जाता है। 1469 ई. में पंजाब में जन्में नानक देव ने गुरमत को खोजा और फैलाया था। सिख दर्शन के मुख्य सिद्धांत हैं त्याग, ईश्वर में आस्था, मानव के प्रति प्रेम और गुरुओं के प्रति आज्ञाकारिता। आज विश्व भर में 25 मिलियन से अधिक सिख आबादी है जिनमें से अधिकांश भारतीय राज्य पंजाब में निवास करते हैं।

केबीसी 2020 के 12वें सीजन की शुरूआत के बाद यह 9वां सवाल है। जो 17 मई की रात 9 बजे पूछा गया है। इसका जवाब आपको अगले दिन यानि 18 मई की रात 9 बजे से पहले देना होगा। करोड़पति बनने की प्रोसेस में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए किसी भी सवाल के चार विकल्पों में से सही का जवाब देना होता है। यह सवाल 22 मई तक ही पूछे जायेगें। सही जवाब आप के लिए आप SonlyLIV App या SMS–509093 किसी भी माध्यम का चुनाव कर सकते है। इसमें SMS भेजने या SonlyLIV App से रजिस्ट्रेशन कराने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। हालांकि, प्रत्येक कॉल फॉर इंट्री प्रश्न के लिए इंट्री के प्रत्येक मोड यानि जरिये के अनुसार प्रत्येक मोबाइल नंबर से पहली वैध इंट्री को ही मान्य किया जाएगा।

कौन बनेगा करोड़पति आज 17 मई का सवाल 'किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द 'शिष्य' से हुई है, जिसका अर्थ 'अनुयायी' होता है?' का सही उत्तर 'सिख (Sikhism)' है। इसका सही उत्तर विकल्प के लिए आपको B विकल्प चुनकर एसएमएस करना होगा। ​केबीसी 12वें सीजन का यह नवां सवाल 17 मई 2020 को रात 9 बजे पूछा गया है। इस सवाल का सही जवाब आपको कल रात (18 मई) 9 बजे से पहले देना होगा। इसका उत्तर आप SMS और SonyLIV ऐप के जरिए भी दे सकते हैं। SMS के जरिए जवाब देने के लिए KBC {space} आपका जवाब (A, B, C or D) {space} उम्र {space} लिंग (पुरुष के लिए M, महिला के लिए F और अन्य के लिए O) लिखकर 509093 पर भेज दें और अगर आप सोनी लिव ऐप से जवाब देना चाहते हैं तो पहले ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें इसके बाद अपना नाम, उम्र और सही जवाब लिखकर भेज दें। जिसका जवाब सही होगा उसे कम्प्यूटर द्वारा चुना जाएगा और अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आपको बता दे कि कौन बनेगा करोड़पति का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। जब ये शो शुरू हुआ तो शायद ही किसी ने सोचा था कि क्व‍िज शो लोगों को पसंद आएगा। लेकिन अमिताभ ने इस शो के साथ इतिहास रच दिया। इस शो के अब तक 11 सीजन आ चुके हैं। इनमें सीजन 3 को सिर्फ शाहरुख खान ने होस्ट किया है। इसके अलावा अब तक के सभी सीजन अमिताभ बच्चन होस्ट करते आ रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने