23 साल की बहू बनी सरपंच, जीत का जश्न खत्म होने से पहले पहुंची रसोई में

जोधपुर. बोरानाडा ग्राम पंचायत से सामान्य महिला की सीट पर विजय हुई सरपंच धापू बिंजारिया मात्र 23 साल की है। चुनाव जीतने के बाद घर पहुंची और रसोई का काम संभाल लिया। एमए-बीएड की डिग्री हासिल कर चुकी धापू टीचर बनने वाली थी, लेकिन पति भूराराम व पिता प्रेमाराम ने कहा तो सरपंच पद के लिए खड़ी हो गई और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 321 मतों से हराया। धापू का कहना है कि अब ग्राम पंचायत में सड़क, पानी, सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए काम करेगी। उन्होंने बताया कि गांव वालों ने उन्हें सरपंच चुनकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसे वह पूरी तरह निभाएंगी।
जीत के बाद रसोई में सरपंच धापू बिंजारिया।

सरपंच धापू बिंजारिया अपने घर की रसोई में।

सरपंच धापू बिंजारिया अपने घर की रसोई में।

सरपंच धापू बिंजारिया अपने घर की रसोई में।

सरपंच धापू बिंजारिया अपने घर की रसोई में।

Post a Comment

और नया पुराने