जयपुर। गहलोत ने जनता को दी बधाई, राजे पर मारा कमेंट

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य विधानसभा के चार उप चुनाव में कांग्रेस को मिली तीन सीटों की जीत पर क्षेत्र के मतदाताओं एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी साथ ही राजे सरकार पर कमेंट करा कि अब इस सरकार की खुमारी उतर गई होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों की पूरी फौज को तैनात कर दिया। प्रदेशभर से सरकारी अधिकारियों को भाजपा का सहयोग करने के लिए चुनाव क्षेत्रों में भेजा गया।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही बाहरी लोगों को चुनाव क्षेत्र छोड़ना होता है, उसके बावजूद भाजपा नेता चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए 13 सितम्बर तक चुनाव क्षेत्रों में जमें रहे। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए चुनावी क्षेत्र में सुचारू बिजली सप्लाई बनाए रखने एवं 13 सितम्बर से पूर्व पेन्शन बांटना सुनिश्चित करने के साथ समानीकरण के नाम पर जिन स्कू लों का एकीकरण किया जाना था उनका क्रियान्वयन स्थगित करवा दिया।


 गहलोत ने कहा कि चुनाव कार्यो से जुडे जिला प्रशासन के अधिकारियों का दायित्व था कि वे चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करवाते, लेकिन वे असफल रहे। गहलोत के कमेंट पर बीजेपी भड़की4 विधानसभा सीटों में से 3 पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि गहलोत बताए कि 52 साल के शासन में उनकी कांग्रेस ने क्या किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश नाथ भट्ट एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा कि गहलोत इस बात को क्यों भूल गए कि कांग्रेस ने प्रदेश में 52 साल तक एक छत्र राज किया था।

इसके बावजूद प्रदेश इन पांच दशकों में मूलभूत सुविधाओं तक के लिए तरसता रहा जबकि भाजपा की वसुंधरा सरकार ने गत नौ महिनों में वहे कर दिखाया जो उनकी कांग्रेस सरकारें 52 साल में नही कर सकी थीं। भाजपा के दोनों नेताओं ने कहा कि चार में से तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया में सरकार की खुमारी उतरने की बात कहने वाले गहलोत शायद ये भूल गए कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने उनकी खुमारी को अच्छे से दुरूस्त किया था।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को विधानसभा और लोकसभा के ऎतिहासिक चुनाव परिणामों को इतनी जल्द नही भूलना चाहिए। दोनों ने कहा कि चार सीटों के चुनाव परिणाम की तुलना 200 सीटों के चुनाव से नहीं की जा सकती।भट्ट एवं सुमन शर्मा ने बयान में कहा कि कांग्रेस को यह समझलेना चाहिए कि वसुंधरा राजे आज भी प्रदेश की लोकप्रिय नेता हैं और जनता ने उनमें अपना विश्वास बनाए रखा है।

 उन्होंने कहा कि यह विश्वास हमारे बीते नौ माह के शासन के दौरान अधिक मजबूत हुआ है क्योंकि राज्य सरकार ने एक के बाद एक जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप कांग्रेस के नेता चुनाव परिणाम आने के बाद लगा रहे हैं जो उनके दोगलेपन को जाहिर करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन योजनाओं को समीक्षा के नाम पर बर्बाद करने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री लगा रहे हैं उनको तो स्वयं उन्होंने ही गलत मंशा से लागू कर बर्बाद कर दिया था।उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में जनता ने जो निर्णय दिया है वह हमें स्वीकार्य है और इससे हम जनता की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही अपने कार्यक्रमों और नीतियों के माध्यम से लोगों का विश्वास बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने