पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : जाखड़

धोरीमन्ना. लव
कुश कॉलेज दूधू
में पौधरोपण करते
अतििथ।
न्यूज.धोरीमन्ना
पर्यावरणसंरक्षण के लिए पौधरोपण
जरूरी है। पुनीत कार्य में
सबकी भागीदारी से अभियान को सफल
बनाया जा सकता है। कॉलेज में
पौधरोपण के जरिए मुहिम शुरू
की जा रही है, इसे आगे बढ़ाने के लिए
सभी मिलकर सार्थक प्रयास करें। यह बात
अखिल भारत वर्षीय जाट महासभा के
प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश जाखड़ ने मुख्य
अतिथि के बतौर कही। इस मौके पर
कार्यक्रम का आगाज पौधरोपण से
किया गया। इस दौरान न्यू हनुवंत
विद्या मंदिर के प्रबंध निदेशक
प्रेमाराम सियाग ने कहा थार
को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण
की महत्ती आवश्यकता है। सीडीपीओ
रूपसिंह जाखड़ ने कहा कि पर्यावरण
संतुलन से ही सृष्टि सुरक्षित है।
हरियाळी ही खुशहाली का पर्याय है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. बी.डी. चारण ने
कहा कि कॉलेज प्रशासन ने हरित
राजस्थान कार्यक्रम को सफल बनाने के
लिए पौधरोपण का आगाज किया है।
कॉलेज कैंपस में करीब छह सौ विभिन्न
किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। लव कुश
कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. खरथाराम
बाना ने पौधरोपण के लिए
लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इस
मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक
प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर
व्यवस्थापक लाखाराम गुरलिया,
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गौड़, के.डी.
कॉलेज के प्राचार्य अचलाराम चौधरी,
व्याख्याता प्रमीला शर्मा, वीनू
गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने