अजमेर/केकड़ी। पूर्व कांग्रेसी विधायक सिंगारिया भाजपा में शामिल

 
अजमेर/केकड़ी।पूर्व कांग्रेसी विधायक बाबूलाल सिंगारिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। सिंगारिया को भाजपा में शामिल करा केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने केकड़ी में कांग्रेस को झटका देकर हिसाब बराबर किया है। बुधवार को सिंगारिया ने जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी और राष्ट्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह से मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सिंगारिया 1998-2003 तक केकड़ी से कांग्रेस के विधायक रहे। 2003 में वह चुनाव हार गए। 2008 में उन्होंने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। 2013 में सिंगारिया ने कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। केकड़ी में शर्मा की हार का प्रमुख कारण सिंगारिया रहे। गत दिनों कांग्रेस ने केकड़ी के पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत को कांग्रेस में शामिल कर भाजपा को झटका दिया था। बदले में विधायक गौतम ने सिंगारिया को भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार किया। इससे भाजपा को केकड़ी क्षेत्र के अनुसूचित जाति और मुस्लिम वोटों का लाभ होगा। सिंगारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मिशन 25 और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के इस यज्ञ में वह अभी अपनी आहूति देंगे। अजमेर से भाजपा के सांवरलाल जाट विजयी होंगे। उल्लेखनीय सिंगारिया एसपी थप्पड़ प्रकरण में आरोपी भी हैं। उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एवं वर्तमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. आलोक त्रिपाठी को कलक्ट्रेट में थप्पड़ जड़ दिया था

Post a Comment

और नया पुराने