दिगम्बर सिंह बन सकते हैं नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष!

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए मुखिया की तलाश शुरू हो गई है। इस दौड़ में वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। हांलाकि राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव और ब्राह्मण नेता को भी इसके लिए दावेदार हैं। इसके लिए सोशल इंजीनियरिंग काम में लाई जाएगी। गौरतलब है कि "एक व्यक्ति, एक पद" के आधार पर राजे ने प्रदेशाध्यक्ष पद से बुधवार रात को इस्तीफा दिया था। इसके तहत अब मंत्रिमंडल में शामिल अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी अपने पद से त्यागपत्र देंगे। 
सरकार में भी, संगठन में भीभाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अरूण चतुर्वेदी, नंदलाल मीणा और यूनुस खान व महामंत्री कालीचरण सराफ को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। इसी के साथ किसान मोर्चा के अध्यक्ष सांवरलाल जाट भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। एक व्यक्ति-एक पद के नियम को आधार मानते हुए मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेशाध्यक्ष पद छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि आज या कल में अन्य मंत्री भी अपने पद छोड़ सकते हैं। 
नए प्रदेशाध्यक्ष के साथ बदलेगी कार्यकारिणीनए प्रदेशाध्यक्ष की घोष्ाणा के साथ ही वर्तमान कार्यकारिणी स्वत: स्थगित हो जाती है। नए प्रदेशाध्यक्ष पुरानी कार्यकारिणी को पुन: ले सकते हैं या इसमें कुछ नए पदाधिकारियों को शामिल कर सकते हैं। ऎसे में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को शामिल किया जा सकता है।


Post a Comment

और नया पुराने