पूर्व विधायक ओपी यादव का निधन

अलवर। कांग्रेस से पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव का गुरूवार तड़के लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। यादव अलवर जिले की मुंडावर विधानसभा सीट से 2008 से 2013 तक विधायक रहे थे। उनका अंतिम संस्कार अलवर में किया गया। यादव लम्बे समय से बीमार थे।
यादव ने 2013 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। बीमारी के कारण चुनावों के समय प्रचार करने में उन्हें काफी परेशानी हुई। इसके चलते उन्होंने काफी कम प्रचार किया। गुरूवार तड़के 3 बजे उनका निधन हो गया। 

Post a Comment

और नया पुराने