मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह करेंगे पुलिसगिरी से नेतागिरी

मुंबई। मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। सत्यपाल ने अपना इस्तीफा राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल को सौंप दिया। गृह मंत्री ने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी। 
वहीं सूत्रों इस इस्तीफे को सत्यपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियां से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सत्यपाल सिंह 2015 में अपने पद से रिटायर होने वाले थे। 
बताया जा रहा है कि सत्यपाल उत्तरप्रदेश से चुनाव लड़ सकते है। इस संबंध में बीजेपी सत्यपाल के संपर्क में है। सत्यपाल पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिल चुके है। 
एक न्यूज चैनल के अनुसार जब सिंह से उनके इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे राष्ट्र के बारे में कुछ करना चाहते हैं। मैंने किसी पार्टी में शामिल होने के बारे में कोई विचार नहीं किया है। आपको इस बारे में कुछ दिनों में मालूम चल जाएगा। 

Post a Comment

और नया पुराने