राजे - ने तय किए मंत्रियों के नाम

जयपुर - राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के नए मंत्रियों के नाम तय हो गए है। इन मंत्रियों को बुधवार को शपथ दिलाई जा सकती है। पहले चरण में आठ से दस मंत्री बनाए जाएंगे, फिर लोकसभा चुनाव के बाद विस्तार में अन्य मंत्री शामिल किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहले चरण में जातिगत समीकरणों एवं वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए मंत्री बनाए जाने का निश्चय किया गया है।

संभावित मंत्रियों एवं नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दो दिन तक दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता अरूण जेटली, संगठन महामंत्री रामलाल, संगठन मंत्री सौदान सिंह एवं सचिव भूपेन्द्र यादव से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय नेताओं से विचार-विमर्श के बाद आज शाम वसुंधरा ने कुछ नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के संकेत भी दिए है।

पहले चरण में वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया,नन्दलाल मीणा, किरण माहेश्वरी, सांवर लाल जाट, कालूलाल गुर्जर, प्रभूलाल सैनी, युनूस खान, कैलाश मेघवाल, अरूण चतुर्वेदी, कालीचरण सराफ को शामिल किया जाएगा। इनमें से अधिकांश वसुंधरा के निकट माने जाते है।



पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार आलाकमान ने मंत्रियों के चयन को लेकर वसुंधरा राजे को फ्री हैण्ड दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने