मुंबई में जारी रहेगा डिस्को डांसर. नए साल पर सुबह 5 बजे तक खुले रहेंगे बार

मुंबई। मुंबई हाइकोर्ट के आदेश के मुताबिक नई साल की शाम मुंबई में पब, बार और रेस्ट्रोरेंट सुबह पांच बजे तक खुले रह सकते हैं। शहर की पुलिस ने आदेश जारी किया था कि शहर में सभी बार और पब रात डेढ़ बजे तक खुले रहेंगे। इसको लेकर कई होटल और रेस्ट्रोरेंट के मालिकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। प्रदेश सरकार ने भी पुलिस को अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने के लिए कहा था। लेकिन पुलिस का कहना है कि डेढ़ बजे की डेडलाइन महिला की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए तय की गई है।

साथ ही पुलिस का कहना है कि पुलिस स्टाफ की कमी और ज्यादा काम की वजह देर रात तक नए साल के जश्न के दौरान निगरानी रखनी मुश्किल है। पुलिस की डेडलाइन को रद्द करते हुए हाईकोर्ट के जज ने पूछा कि क्या शक्ति मिल गैंगरेप नई साल की शाम हुआ था। जज ने इस घटना का उदाहरण दिया जिसमें अगस्त में मुबई की बीच में स्थित शक्ति मिल में एक महिला फोटो पत्रकार के साथ गैंगरेप हुआ था। उसके बाद यह घटना देशभर की मीडिया की हेडलाइन बनी थी। 



Post a Comment

और नया पुराने