बाड़मेर। थार के धोरों को तेल उगलते हुए पांच वर्ष पूरे हो गए हैं।इन पांच वर्षो में 24 करोड़ बैरल तेल का उत्पादन हुआ, जिससे सरकार को 35 हजार करोड़ रूपए का कर राजस्व मिला।केयर्न इण्डिया ने बाड़मेर जिले में मंगला तेल क्षेत्र से अगस्त 2009 में तेल उत्पादन शुरू किया था। यहां पांच वर्ष से उत्पादन लगातार जारी है।केयर्न के आकलन के हिसाब से यहां अभी तक 10 अरब बैरल तेल के भंडार उपलब्ध है। इसमें से 5.2 अरब बैरल सत्यापित किया जा चुका है।अतिरिक्त .06 अरब बैरल तेल खोज लिया गया गया है। शेष्ा 4.2 अरब बैरल तेल के लिए खुदाई शेष है। जिले के तेल भंडार मंगला, ऎश्वर्या और भाग्यम् में ही 2.2 अरब बैल तेल के भंडार है।गैस का भी उत्पादन- केयर्न रागेश्वरी डीप गैस फील्ड से लगभग 80 से 90 लाख घन फीट गैस प्रतिदिन उत्पादित कर रहा है। इस वष्ाü के अंत तक इसे 2.2 करोड़ घन फीट करने की योजना है। केयर्न के अनुसार थार में 1 से 3 खरब घन फीट गैस उपलब्ध है। इसमें से आधी से अधिक उत्पादित की जा सकती है।फायदाबाड़मेर में तेल भंडारों से उत्पादन को पांच साल पूरेअब तक 24 करोड़ बैरल तेल का उत्पादन -
बाड़मेर।थार के धोरों को तेल उगलते हुए पांच वर्ष पूरे
Dhorimanna Tagline News
0
إرسال تعليق